आज दिनांक 20 नवम्बर 2018 मंगलवार को सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर लखनऊ में अन्तर्विद्यालय महर्षि अरविन्द कृत भवानी भारती काव्य के ‛लोक गायन व इस पर आधारित नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें 15 स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।इस अवसर पर अरविन्द आश्रम पाण्डिचेरी से आये डा सम्पदानन्द मिश्र जी ने अपने विचारों के माध्यम से महर्षि अरविन्द के विचारों को सभी के सामने व्यक्त करते हुए कहा कि भारतभूमि मात्र एक भूमिखण्ड ही नहीं है अपितु एक ‛शक्तिहै। महर्षि अरविन्द को लगा कि काली माता उनकी छाती पर नाच रहीं हैं और अरविन्द उनसे पूछते है कि आप कौन हो? अरविन्द जी ने अपनी पत्नी मृणालिनी से कहा कि यह मेरा पागलपन है कि भगवान है और उसे मैं ढूँढ कर रहूँगा। इस धरती पर जन्म लेने के लिए देवता भी तरसते हैं। विश्व की 46 सभ्यताओं में केवल भारतीय सभ्यता ही अपने अस्तित्व को बचा सकी। इस अवसर पर केरल से पधारी डा. कल्याणी ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि क्या कारण है कि भगत सिंह जैसे देशभक्त अब इस धरती पर क्यों नहीं पैदा होते?उन्होंने एक प्रात्यक्षिक प्रदर्शन के माध्यम से बताया कि नैतिक मूल्य व संस्कृति हमारे अन्दर विद्यमान है उसे पहचानने की आवश्यकता है।
विद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती अंजलि जयपुरिया जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जिस प्रकार गीता में कृष्ण अर्जुन को कर्म के लिए प्रेरित करते हैं वैसे ही महर्षि अरविन्द जी भवानी भारती के माध्यम से भारतीयों को प्रेरित करते हैं।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती प्रामिनी चोपड़ा ने आये हुए अतिथियों व निर्णायकों का स्वागत व अभिनन्दन किया। उन्होंने यह कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि इसे आत्मसात करने की आवश्यकता है
इस प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के लगभग 145 छात्रों ने भाग लिया।शब्दाः
1-कक्षा 6 की एकल गायन प्रतियोगिता में-
क- मानसी बरनवाल ने प्रथम – नवसृजन स्कूल गोमती नगर लखनऊ
ख-अचिन्त्य पाण्डेय-द्वितीय- सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर
ग-कबीर सोनी-तृतीय- सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर
घ-अर्थव रस्तोगी-तृतीय- लखनऊ पब्लिक स्कूल।
कक्षा 7 की समूह गायन प्रतियोगिता में-
क- प्रथम पुरस्कार -नवसृजन स्कूल गोमती नगर लखनऊ
-.रुचि बंसल, रानी मोदी, शबनम बानो, आकाश वर्मा,हर्ष तिवारी,विशाल बंसल।
ख- द्वितीय पुरस्कार- सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर।
भव्या कर्णधार,अनुराधा गिरि, अनुभव चैहान , कीर्ति सिन्हा ,अकुल सुरेश पानिकर।
ग-तृतीय पुरस्कार-सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल हरदोई।
उमंग श्रीवास्तव, कुशाग्र शुक्ला, सेजल अग्निहोत्री ,अनकान विशवास।
घ-तृतीय पुरस्कार-सी एम एस इन्टर कालेज जी एन-2
चैतन्य जोशी, आदित्य कृष्णा, शौनक साकुजा, ओजस्वी वर्मा।
कक्षा 8 की भवानी भारती पर आधारित नाट्य प्रतियोगिता में-
क-प्रथम पुरस्कार- जागरण पब्लिक स्कूल।
अनामिका तिवारी , साहिल सिह अर्चित मुर्खजी ,हर्ष त्रिपाठी , अंशुल, अवनि मिश्रा,
उन्मुक्त कौल, सचित वर्मा।
ख- द्वितीय पुरस्कार-वीरेन्द्र स्वरूप् पब्लिक स्कूल।
मन्नत अरोडा, मंजरी कपूर, सिद्धार्त , अक्षिता , ओम यादव।
ग- तृतीय पुरस्कार-सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर।
शाम्भवी वर्मा , शुभम् गुप्ता, हर्ष वर्धन ओझा ,ईषा शकील , आदित्य दीक्षित,अक्षत
गुप्ता , स्पर्श अग्रवाल, अर्णव सिंह
सर्वोत्तम पुरस्कार-जागरण पब्लिक स्कूल।
उत्तम पुरस्कार- सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल गोमती नगर। लेकिन पुरस्कार
हस्तांतरित सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल बनारस।