सेठ एम. आार जयपुरिया स्कूल विनीतखण्ड गोमतीनगर में महर्षि अरविन्द विरचित भवानीभारती के श्लोकों का अन्तर्विद्यालयीय गायन प्रतियोगिता का आयोजन 8 नवम्बर 2016 को किया गया ।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो॰ आजाद मिश्र, डाॅ॰ सम्पदानन्द मिश्र, प्रो॰ भारतभूषण त्रिपाठी एवं विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिनी चोपडा एवं डाॅ॰ अनुपम विद्यार्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
स्वागत भाषण विद्यालय के संस्कृत विभाग से विनोद तिवारी ने किया । इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया । कक्षा छः स्तर पर प्रथम पुरस्कार भाग्यश्री गुप्ता जयपुरिया विद्यालय गोमतीनगर लखनऊ को द्वितीय पुरस्कार यश पण्ड्या वाराणसी एवं तृतीय पुरस्कार नमन शुक्ला को मिला इसी प्रकार से कक्षा सात में प्रथम पुरस्कार हिमांगी सोनी जयपुरिया विद्यालय गोमतीनगर लखनऊ एवं शताक्षी वाराणसी तथा द्वितीय पुरस्कार आदित्य शर्मा लखनऊ एवं तृतीय देवांश शर्मा कानपुर को मिला।
कक्षा आठ में भी प्रथम पुरस्कार अवन्तिका सिंह जयपुरिया विद्यालय गोमतीनगर लखनऊ को द्वितीय श्रेया वर्मा लखनऊ को एवं तृतीय इप्सिता वर्मा कानपुर को मिला।