
सेठ एम आर जयपुरिया विद्यालय अपने शिक्षकों के उच्चतम विकास के लिए उन्हें नवीन तकनीकी से जोड़ने में विश्वास करता है क्योंकि जब वे बेहतर ढंग से स्वयं को सज्जित करेंगे तभी वे देश के उन्नत भविष्य का निर्माण कर सकेंगे।
दिनांक 1/9/2021 से 3/9/2021 तक संस्कृत विभाग की त्रिदिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया । इसमें आदरणीय श्री सम्पदानन्द महोदय के मार्गदर्शन एवं सानिध्य में सभी संस्कृत अध्यापकों को विशिष्ट आधुनिक यांत्रिक उपयोगों के विषय में जानकारी दी गई। इन सत्रों में विभागीय उन्नति के लिए अनेक विषय-वस्तुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
अध्यापकों को स्क्रिप्ट कनवर्टर, ग्रन्थ पटल व कई प्रकार के सॉफ्टवेयर एवं डिजिटल टूल की जानकारी मिली। स्वर वर्ण के डायक्रिटिक संकेतों एवं व्यञ्जन वर्ण के सभी वर्णों के सांकेतिक चिह्नों के विषय में अभ्यास भी कराया गया ।
उपरोक्त सत्रों में सभी संस्कृत अध्यापक – सुधीर महोदय, विनोद महोदय, रत्नसेन महोदय, आनंद महोदय, प्रभावती महोदया, नेहा महोदया, अनन्या महोदया, सीमा महोदया एवं पूनम महोदया उपस्थित रहे ।